गली निर्माण का मुद्दा
गांव की फिरनी के निर्माण का कार्य पिछले चार महीनों से रुका हुआ है। सरपंच का कहना है कि गांव के 36 मकानों पर कोर्ट का स्टे ऑर्डर है, जिसके कारण गली निर्माण में देरी हो रही है। वहीं, विजयपाल का आरोप है कि सरपंच जानबूझकर निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं।
सरपंच का पक्ष
सरपंच करण सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है। उनका दावा है कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है और वीडियो का केवल एक हिस्सा वायरल किया गया, जिसमें वे आक्रामक दिखाई दे रहे हैं। करण सिंह ने कहा कि विजयपाल और उनके समर्थकों ने भी उनके साथ मारपीट की, लेकिन वह हिस्सा वीडियो में नहीं दिखाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि कोर्ट के स्टे ऑर्डर के कारण वे गली निर्माण के लिए दबाव नहीं बना सकते, क्योंकि इससे पूरे गांव के साथ विवाद हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Haryana Manisha Case: सोमवार को सीबीआई पहुंचेगी गांव, मनीषा मौत मामले की करेगी जांच; पिता के पास आया फोन