रोहित उर्फ कालिया पर 22 मामले दर्ज
रोहित पर 22 मामले दर्ज हैं। साल 2004 में मॉडल टाउन थाने में पहला स्नैचिंग का केस दर्ज हुआ था। हत्या के प्रयास के मामले में वह 12 साल से जेल में बंद था। बाहर आते ही दोबारा आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दी थीं। रोहित के पिता महावीर की 4 साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है।
फरवरी में पुलिस ने स्कर्ट पहनाकर घुमाया था
इसी साल फरवरी में रोहित जेल से छूटा था। 19 फरवरी को वह सज्जन नामक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में पहुंचा था। उसने सज्जन को रिवॉल्वर दिखाकर 10 लाख रुपये की मांग की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 फरवरी को उसे गिरफ्तार कर लिया था। सबक सिखाने के लिए पुलिस ने उसकी बाजार में सिर मुंडवा और स्कर्ट पहनाकर परेड करवाई थी। उस वक्त ये मामला काफी सुर्खियों में रहा था। इस मामले में तीन माह पहले कोर्ट से जमानत मिलने पर जेल से छूटा था।
फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस जांच कर रही है कि ये फायरिंग किसने की थी। घायल रोहित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-रतनलाल, प्रभारी, थाना शहर।
ये भी पढ़ें: Jind: विनेश फोगाट ने थाने में लगाया फोन, SHO बोला- तू कौन...कांग्रेस विधायक ने कही ये बात