फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: साहबी बैराज से छोड़े गए पानी से खलियावास के खेत और मार्ग जलमग्न

Wed, 04 Jun 2025 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 5गांव खलियावास के खेत में जमा पानी से परेशान किसान। संवाद
विज्ञापन
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित साहबी बैराज से छोड़े गए दूषित पानी ने गांव खलियावास के खेतों और रास्तों को जलमग्न कर दिया है। इससे गांव तितरपुर और मसानी की ओर जाने वाले रास्ते भी बाधित हो गए हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राहुल यादव, मोतीलाल, पवन यादव, नरेंद्र ने बताया कि साहबी बैराज में रेवाड़ी के करीब 5 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों का दूषित पानी वर्षों से डाला जा रहा है। यह पानी अब साहबी बैराज की बाउंड्री को तोड़कर गांव खलियावास के खेतों में भरने लगा है। 15 मई 2023 को भी इस मुद्दे को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन देकर समाधान की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
गांव खलियावास के किसान नवल सिंह ने बताया कि उसके खेतों के अलावा आसपास के किसानों की बाजरे की फसलें और पशुओं के चारे की फसलें भी पानी में डूब चुकी हैं। खेतों में बनी कोठरी (कमरे) और ट्यूबवेल भी इस पानी की वजह से डूब गए हैं, इससे लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन


किसानों की भूमि में भर रहा पानी :

हरियाणा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधीक्षक अभियंता द्वारा 1 मई 2024 को जारी पत्र के अनुसार मसानी बैराज पूरी तरह से भर चुका है और मानसून के दौरान बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इस स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों को बैराज से तुरंत अतिरिक्त पानी छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। इसी तरह से वर्ष 2025 में भी सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेश के तहत बैराज से भी पानी छोड़ा जा रहा है, लेकिन ये पानी अब सरकारी भूमि के बजाय गांव खलियावास और आसपास के किसानों की निजी भूमि में भर रहा है।

पीने का पानी भी हो गया दूषित

ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा है कि विभाग ने बैराज की दीवार तोड़ दी, जिससे गांव खलियावास के तीनों दिशाओं में दूषित पानी भर गया है। इससे गांवों में पीने का पानी भी दूषित हो गया है और महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बैराज की तोड़ी गई दीवार को जल्द से जल्द ठीक करने और इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में यह गांव खलियावास और आसपास के गांवों के लिए मुसीबत बढ़ जाएगी। प्रशासन को न सिर्फ दूषित पानी को रोकने के लिए कदम उठाने की जरूरत है, बल्कि किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा भी तुरंत देना चाहिए।
विज्ञापन

-

गांव में पानी आया है तो उसे रोका जाएगा। अधिकारियों से बातचीत चल रही है। लोगों को समस्या नहीं होने देंगे।
विजय कुमार, एक्सईएन, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें