फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिदिन 15 मिनट ध्यान और डिजिटल डिटॉक्स को जीवन का हिस्सा बनाएं छात्राएं : डॉ. अजीत

Wed, 10 Jun 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शारीरिक के साथ मानसिक रूप से स्वस्थ रहना जरूरी है। संतुलित आहार-विहार से स्वस्थ रहा जा सकता है। वहीं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए छात्राओं को प्रतिदिन 15 मिनट ध्यान और डिजिल डिटॉक्स को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। ये बातें जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अजीत सिंह ने सेक्टर-18 स्थित माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में विशेष स्वास्थ्य चेतना व्याख्यान में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली में पूर्ण स्वास्थ्य के बिना सफलता प्राप्त करना संभव नहीं है। स्वास्थ्य केवल रोगों से मुक्त रहने का नाम नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक और आध्यात्मिक संतुलन का समन्वय है।
उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में लोग शारीरिक स्वास्थ्य पर तो कुछ ध्यान देते हैं लेकिन मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य की उपेक्षा कर रहे हैं। इसके कारण तनाव और अवसाद जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आयुर्वेद के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए प्रतिदिन 15 मिनट ध्यान करने तथा डिजिटल डिटॉक्स को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी।
उन्होंने स्वास्थ्य के पांच प्रमुख स्तंभों पर विस्तार से चर्चा करते हुए छात्राओं से जंक फूड से दूरी बनाने, नियमित दिनचर्या अपनाने और आयुर्वेद आधारित जीवनशैली को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने कहा कि दैनिक योग और संतुलित खान-पान से शरीर और मस्तिष्क दोनों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इससे व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच बनाए रख सकता है।
कार्यक्रम का संचालन योग क्लब की संयोजक डॉ. शर्मिला ने किया। अंत में उन्होंने मुख्य वक्ता, अतिथियों, प्रबुद्ध नागरिकों और उपस्थित छात्राओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. यशपाल, नरेंद्र सिंह, डॉ. हरीश शर्मा, डॉ. जयश्री, डॉ. योगेश, डॉ. पूनम, महिपाल, मनीषा, शिल्पा सहित अनेक स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें