फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पीएसएम स्कूल में छात्राओं ने रखीं समस्याएं

Tue, 28 Jul 2026 05:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पीएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नव नियुक्त प्राचार्य अनिल कुमार की अध्यक्षता में बालिका मंच कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य छात्राओं को समस्याएं रखने और समाधान के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

छात्राओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा व सामाजिक मुद्दों पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यालय से जुड़ी समस्याएं भी मंच पर रखीं। प्राचार्य अनिल कुमार ने चर्चा कर शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने ऐसा वातावरण बनाने का आश्वासन दिया जहां छात्राएं बिना संकोच अपनी बात रख सकें। प्राचार्य ने छात्राओं से आत्मविश्वास से बढ़ने और शिक्षा को जीवन का हथियार बनाने का आह्वान किया। पूर्व प्राचार्य धर्मवीर यादव ने छात्राओं का उत्साहवर्धन कर नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। अध्यापिकाएं बबली, वनीता, ब्रह्मा, विजेंद्र लक्की, पूजा, संदीप, सुनीता सहित स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें