फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में पौधे अवश्य लगाने चाहिए : विजय

Tue, 28 Jul 2026 04:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राजकीय बहुतकनीकी धामलावास में पौध रोपण करते। स्त्रोत: संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। एसएसएस राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धामलावास में नए सत्र की शुरुआत पौधरोपण के साथ की गई। प्राचार्य विजय सिंह खिलेरी की अध्यक्षता में स्टाफ सदस्यों एवं स्थान के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पौधे लगाए। प्राचार्य विजय सिंह खिलेरी ने पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन काल में पौधे अवश्य लगाने चाहिए। पौधों का रोपण करने के साथ उनका पालन-पोषण करना भी आवश्यक है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और स्टाफ को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष रचना यादव, अमितेंद्र सिंह और परमजीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश पूनिया, मनेंद्र सिंह, राकेश यादव, विजय यादव और कृष्ण माखरिया, संजय और राहुल सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी पौधरोपण में सहयोग किया। उन्होंने पौधरोपण को जीवन का अभिन्न अंग बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें