फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आज खनौरी बॉर्डर के लिए रवाना होंगे किसान

Sun, 15 Dec 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की टीम ने किसान भवन में रविवार को आपात बैठक की। इसमें तय किया गया कि किसान सोमवार को खनौरी बॉर्डर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

प्रधान समय सिंह ने बताया कि खनौरी बॉर्डर (पंजाब) पर जो किसान आंदोलन चल रहा है, वह जायज मांगों को लेकर है। उसमें एक किसान नेता को 18 दिन अनशन करते हो गया है, फिर भी सरकार नहीं सुन रही। जिले के किसान संगठनों का जत्था सोमवार को खनौरी बॉर्डर के लिए रवाना होगा। प्रधान ने बताया कि यूनियन में विचार विमर्श हुआ है कि खनौरी बॉर्डर से आने के बाद सभी किसान संगठनों को एक चिट्ठी भेजी जाएगी। सभी संगठनों को इकट्ठा करके किसान आंदोलन को बहुत तेजी से आगे चलाया जाएगा। जो भी आदेश आएगा, उसका रेवाड़ी के संगठन पालन करेगा। इस मौके पर राज सिंह ढिल्लों, धर्मपाल नंबरदार, अशोक, राजेंद्र गहरा, राजकुमार, शीशराम, ममता यादव, रामचंद्र, रोशन लाल, संवाचंद, वेद सुल्तानिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें