हिंदू नव वर्ष के अवसर पर भूमि पूजन करते लोग। स्रोत : संस्था
कोसली। कस्बे में हिंदू नव वर्ष पर सोलीडेरीडाड संस्था और दी कोसली एफपीओ बैरमपुर की ओर से भूमि पूजन व गो पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के किसान अपने-अपने खेतों की मिट्टी लेकर पहुंचे और विधिवत पूजन कर अच्छी फसल की कामना की।
कार्यक्रम में जिला ग्राम विकास संयोजक डॉ. राकेश प्रधान ने किसानों को भूमि सुपोषण और प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गौ आधारित कृषि अपनाकर किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने फसल को फंगस से बचाने के लिए घरेलू उपाय भी बताए। उनके अनुसार 10 लीटर लस्सी में 200 ग्राम हल्दी और तांबे की धातु डालकर एक सप्ताह तक बंद रखने के बाद इसका छिड़काव करने से फंगस की समस्या में राहत मिल सकती है। इसके अलावा गोमूत्र का उपयोग प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में करने की भी सलाह दी गई।
दी कोसली एफपीओ के सीईओ अशोक कुमार ने सोलीडेरीडाड संस्था के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था कार्यक्रम में एफपीओ की उपप्रधान मंजूबाला, लक्ष्मीनारायण, कृष्ण कुमार, दीक्षांत, भावना, सावित्री, मूर्ति सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।