कोसली ( रेवाड़ी)। कोसली क्षेत्र में किसान गेहूं कि बिजाई से निवृत्त होने के बाद सरसों में पानी देने की तैयारी करने में जुटे हैं। पानी के समय किसानों को खाद की बेहद जरूरत होती है। अब किसानों को चिंता है कि कहीं उन्हें फिर से खाद के लिए लाइन में न लगना पड़े। इसलिए उन्होंने भागदौड़ शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी ओर प्रशासन का दावा है कि खाद की कोई कमी नहीं होगी। किसानों का कहना है कि खाद की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने बाजार से डीएपी को खरीदी। यही हाल रहा तो उन्हें फिर से बाजार से ही खाद खरीदनी होगी।