हरियाणा सरकार ने किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल के पंजीकरण के लिए एक मौका और दिया है। फसल पंजीकरण के लिए अब पोर्टल 14 से 17 अक्टूबर तक खुला रहेगा। यह जानकारी डीसी यशेंद्र सिंह ने दी।
उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा अपने कृषि उत्पादों को मंडियों में बेचने तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए फसल पंजीकरण कराना आवश्यक है। जो किसान पहले पंजीकरण नहीं करा पाए थे उनके लिए यह अच्छा अवसर है। उन्होंने बताया कि फसल पंजीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र का होना अनिवार्य है।