फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: किसान यूनियन चढ़ूनी ने अमेरिकी डील को बताया किसान विरोधी

Fri, 27 Feb 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। अग्रसेन चौक पर ट्रंप व पीएम मोदी का पुतला फूंकते किसान यूनियन चढ़ूनी के कार्यकर्ता। स्
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की टीम ने अग्रसेन चौक पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने अमेरिकी डील को किसान विरोधी बताया।
विज्ञापन

जिला प्रधान समय सिंह ने कहा कि अमेरिका के साथ की गई डील किसान, व्यापारी और पशुपालक विरोधी है। इस समझौते से भारतीय उत्पादों पर 18 प्रतिशत टैक्स लगाया जाएगा। अमेरिका से आने वाले सामान पर शून्य प्रतिशत टैक्स रहेगा जो देश के किसानों और व्यापारियों के साथ अन्याय है।
यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने इस डील को गंभीरता से लेते हुए विरोध करने का निर्देश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 मार्च तक यह डील रद्द नहीं की गई तो किसान, मजदूर और व्यापारी सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 23 मार्च को पिपली, कुरुक्षेत्र में ऐतिहासिक महारैली आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। जरूरत पड़ने पर जीटी रोड जाम करने या बड़े आंदोलन का निर्णय भी लिया जा सकता है।
इस मौके पर मुन्नी बूढ़पुर, राजेंद्र कुमार गेरा, मनीषा बोड़िया कमालपुर, मैडम लक्ष्मी लिशाना, सविता दहिया, पूनम, राजकुमार (एससी सेल), राजेंद्र प्रसाद वेद सुल्तानिया, रोशन लाल, दरोगा जगदीश गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें