फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रक की चपेट में आने से किसान की मौत

Mon, 13 Mar 2023 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। गांव धारण की ढ़ाणी में ट्रक की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। युवक घर के सामने बने बाड़े में पशुओं को चारा डालने जा रहा था। बावल थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गांव धारण की ढाणी निवासी श्रीराम अपने घर से सामने बने पशुओं के बाड़े में पशु चारा डालने के लिए जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बावल के शवगृह में रखवाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों द्वारा मृतक श्रीराम के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी राकेश ने बताया कि ट्रक चालक श्रीभगवान को ट्रक सहित पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें