फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी में सात मुख्य अध्यापकों का डिमोशन, हाईकोर्ट के आदेश पर नोटिस जारी

Mon, 13 Mar 2023 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। वरियता के आधार पर हाईकोर्ट द्वारा डिमोशन किए जाने वाले शिक्षकों में सात मुख्य अध्यापक रेवाड़ी जिले के प्राथमिक स्कूलों से हैं। इन सातों मुख्य अध्यापकों को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के दखल के बाद शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी नोटिस भेज दिया गया है। इनको 15 दिन के अंदर नोटिस का जवाब देना होगा।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विरेन्द्र नारा ने बताया कि 2013 और 2019 के बीच सभी 7 ईएसएचएम को विभिन्न बैच में पदोन्नति मिली थी। इसके खिलाफ कुछ अध्यापक हाईकोर्ट पहुंच गए थे। उन्होंने दलील दी थी कि उनके कनिष्ठ को पदोन्नति दे दी गई, जबकि उनके वरिष्ठ होते हुए भी आज तक उनका प्रमोशन नहीं हो पाया है। हाईकोर्ट में चल रहे मामले को देखते हुए ही विभाग ने यह नोटिस जारी किया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने उन्हें निर्देश दिया है कि वह 7 प्राथमिक स्कूल के हैडमास्टरों को कारण बताओ नोटिस हर हाल में पहुंचाएं और प्राप्ति की रसीद निदेशालय को भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी हैडमास्टरों को ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के हाथों नोटिस भेज दिए गए हैं। लिस्ट में कुछ ऐसे हैडमास्टर हैं, जिनका ट्रांसफर होने की वजह से फिलहाल वे रेवाड़ी में कार्यरत नहीं हैं, लेकिन उन्हें भी नोटिस भेज दिया गया है। इससे आगे विभाग के निर्देशानुसार कार्यवाही की जाएगी।
विरेन्द्र नारा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें