फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शादी-विवाह की चमक बढ़ाएगा सोने-चांदी के गिरे दाम

Sun, 01 Feb 2026 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
दीपक सोनी - फोटो : 1
विज्ञापन
रेवाड़ी। बाजार में शादी विवाह के सीजन से पहले सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट ने बड़ी राहत दी है। काफी समय से बढ़े दामों के कारण बाजार में चहलपहल कम रही लेकिन अब कीमतों में कमी आने से एक बार फिर बाजार में रौनक लौटने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

स्थानीय सर्राफा कारोबारियों के अनुसार एक दिन में ही चांदी की कीमत लगभग 80 हजार रुपये प्रति किलो कम होकर 3 लाख 26 हजार रुपये पर पहुंच गई है जबकि सोना लगभग 19 हजार रुपये प्रति दस ग्राम गिरकर अब 1 लाख 66 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
बीते कुछ महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की मजबूती और निवेशकों की सतर्कता के कारण कीमती धातुओं के दाम लगातार बढ़ रहे थे जिससे आम ग्राहक खरीदारी से दूरी बनाए हुए थे। अब कीमतों में आई गिरावट से ग्राहकों का रूझान फिर से गहनों की ओर बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वहीं शादी-विवाह का सीजन शुरू होने वाला है। इसलिए सोने-चांदी के दाम कम होना बाजार के लिए अवसर माना जा रहा है। विशेष रूप से मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए यह गिरावट राहत लेकर आई है क्योंकि विवाह और अन्य शुभ अवसरों पर सोने-चांदी की खरीद परंपरागत रूप से जरूरी मानी जाती है।

कीमतों में नरमी से बाजार में लौट रही रौनक
सर्राफा बाजार के कारोबारी दीपक सोनी ने बताया कि चांदी की कीमतों में आई कमी के कारण ग्राहक बाजार की ओर आकर्षित हो रहे हैं। कारोबारी नवीन सोनी का कहना है कि यदि कीमतें इसी स्तर पर बनी रहती हैं या थोड़ा और नीचे आती है तो आने वाले दिनों में बिक्री में और तेजी आ सकती है। इससे न केवल सर्राफा बाजार को मजबूती मिलेगी बल्कि इससे जुड़े कारीगरों और छोटे व्यापारियों को भी लाभ होगा।

दीपक सोनी- फोटो : 1

दीपक सोनी- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें