फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ग्रामीण उत्थान के लिए लगाया शिविर

Sun, 01 Feb 2026 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
शिविर में लाभार्थियों को पत्रक सौंपते अधिकारी। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
भिवाड़ी। ग्रामीण उत्थान शिविर के तहत शनिवार को ईशरोदा अटल सेवा केंद्र पर शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, पीएम किसान निधि से संबंधित कार्यों के अलावा जल संसाधन, ऊर्जा, राजस्व जैसे विभिन्न विभागों की सक्रिय सहभागिता रही।
विज्ञापन

शिविर में भिवाड़ी एडीएम सुमित्रा मिश्रा और तहसीलदार कृष्ण कुमार यादव ने किसानों को मंगला पशु बीमा पॉलिसी, मृदा परीक्षण कार्ड तथा पाइप लाइन लाभार्थियों को पत्रक सौंपे। एसडीएम संजीव कुमार वर्मा ने कहा कि मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों की योजनाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को त्वरित और प्रभावी सेवाएं प्रदान करना है। इससे समय की बचत होती है। लोगों की समस्याओं का समाधान आसान हो जाता है। सरपंच रतिराम यादव और देशपाल यादव ने सभी अधिकारियों का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें