फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडबंदी उद्योगों पर पड़ रही भारी, कच्चा माल नहीं आने से 50% तक घटा उत्पादन

विज्ञापन
रेवाड़ी। साहबी पुल पर जयपुर लेन पर मालवाहक वाहनों की लंबी कतार। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। कृषि कानूनों का विरोध करने दिल्ली कूच कर रहे किसानों के जत्थे को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा मालवाहक वाहनों की आड़ में की गई रोडबंदी प्रदेश व समीपवर्ती राजस्थान के उद्योगों पर भारी पड़ने लगी है। कच्चा व पक्का माल लेकर आने-जाने वाले वाहनों को लंबी दूरी तय कर पहुंचना पड़ रहा है, जिससे मालवाहक वाहन संचालकों ने अपना किराया बढ़ा दिया है। वहीं उद्योगों के उत्पादन पर भी 50 प्रतिशत तक की मार पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि बावल, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, मानेसर, गुरुग्राम, भिवाड़ी, नीमराना व बहरोड के औद्योगिक इकाईयों में आने वाले मालवाहक वाहनों का आवागमन दिल्ली-जयपुर हाईवे के रास्ते ही होता है। लेकिन कृषि कानूनों को लेकर किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए पुलिस की ओर से खेड़ा बॉर्डर व साहबी फ्लाईओवर के समीप हाईवे को बंद कर दिया गया है। करीब पांच हजार ट्रकों को पुलिस ने किसानों का रास्ता रोकने के लिए रोका हुआ है। हाईवे बंद होने के चलते धारूहेड़ा व राजस्थान के भिवाड़ी में भी स्कूलों की छुट्टी करनी पड़ रही है। वहीं 9 जनवरी को ग्राम सचिव की परीक्षा होनी है, इसके लिए गुरुग्राम, फरीदाबाद जिलों के अभ्यर्थियों का सेंटर रेवाड़ी में है। ऐसे में परीक्षा देेने आने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं प्रतिदिन गुरुग्राम की ओर से जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने रेवाड़ी-गुरुग्राम सीमा को भी सील किया हुआ है। ऐसे में रोडवेज पटौदी रोड या फिर अन्य रास्तों से होकर जा रही हैं।
-महाराष्ट्र व गुजरात से आता हैं अधिकांश कच्चा माल
औद्योगिक इकाइयों में आने वाला अधिकांश कच्चा माल महाराष्ट्र, गुजरात व फरीदाबाद से आता है तथा अधिकांश तैयार माल भी इन्हीं राज्यों में जाता है। ऐसे में हाईवे बंद होने से मालवाहक वाहनों का आवागमन काफी प्रभावित हो रहा है। वाहनों को करीब 50 से 80 किलोमीटर की अधिक दूरी करनी पड़ रही है। जिससे ट्रांसपोर्टर्स ने वाहनों के किराया भी बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। अचानक किराया बढ़ाए जाने की मांग के कारण उद्योगों पर दोहरी मार पड़ने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन

जिला के उद्योगों में आना वाला कच्चा माल दिल्ली-जयपुर हाईवे के रास्ते ही आता है, लेकिन हाईवे बंद कर दिए जाने से वाहनों को अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। जिससे उद्योगों पर दोहरी आर्थिक मार पड़ रही है।
विज्ञापन

-प्रदीप होतगांवकर, महाप्रबंधक केहिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें