फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बिल्डर की ओर से सुविधाएं नहीं देने पर जताया रोष

Mon, 03 Jun 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। एमटूके काउंटी हाइट आरडब्लूए की बैठक रविवार को प्रधान प्रवीण की अगुवाई में हुई। इसमें बिल्डर की ओर से सुविधाएं नहीं देने और पांच वर्ष बीतने के बाद भी सोसायटी को आरडब्लूए के अधीन नहीं सौंपने पर रोष जताया गया।
विज्ञापन

आरडब्लूए ने चेतावनी दी कि अगर 30 जून तक उनकी सुनवाई नहीं हुई तो बिल्डर के कर्मियों को सोसायटी में नही घुसने देंगे। सोसायटी में काफी कार्य अधूरा पडा हुआ है। आवागमन के लिए केवल ही गेट है। आपातकाल के समय परेशानी होती है। प्रदूषण विभाग, डीसी व सीएम विंडो पर शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं की जा रही है। सोसायटी में एसटीपी सड़कों का कार्य भी अधूरा पड़ा हुआ है। 26 मई को बिल्डर को ज्ञापन दिया था उस समय 30 जून तक का समय मांगा था। काउंटी हाइट बिल्डर के द्वारा मनमानी रवैया अपनाया जा रहा है। इस मौके पर सचिव जितेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव मनीष कुमार, एम के यादव, नरपाल, महावीर , प्रवीण ठाकुर, विपुल, सुरेश गुप्ता, बिजेंद्र शर्मा, नरेश यादव, ब्रह्मदेव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें