संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। सेक्टर चार आरडब्लूए की बैठक रविवार को गेट नंबर एक पर प्रधान नरेंद्र यादव की अगुवाई में हुई। इसमें सुरक्षा के लिए सेक्टर में लगाए गए सभी गेटों को खोलने और बंद करने पर विचार विमर्श किया गया।
इसमें सभी सेक्टरवासियों की सहमति से गेट नंबर 2, 3 व 4 को रात 10 बजे बंद कर दिया जाएगा और उनको सुबह 5:30 खोल दिया जाएगा। वहीं, गेट नंबर 1 सदा खुला रहेगा। गेट नंबर एक पर शाम 6 बजे से सुबह 6 तक दो सुरक्षा गार्ड रहेंगे। फैसला लिया गया कि जो सेक्टर में आने जाने लोगों की रजिस्टर में एंट्री करेंगे और गेट नंबर 5 व 6 को हमेशा बंद रखा जाएगा, उनको केवल किसी आपातकालीन स्थिति या किसी सेक्टरवासी के प्रोग्राम के लिए ही खोला जाएगा। क्योंकि उन गेटों से सेक्टर वासियों का आवागमन नहीं है। सभी सेक्टरवासी रात 10 बजे से सुबह 6 तक गेट नंबर 1 का उपयोग करेंगे। इस विषय पर प्रस्ताव नंबर 7 करवाई की गई।
अधूरे कार्यों की सीएम विंडो पर शिकायतः
सेक्टर के अधूरे बंद पड़े कामों के बारे में भी विचार विमर्श किया गया। उसकी कॉपी सभी संबंधित अधिकारियों को भेजने पर निर्णय लिया गया। इतनाही अधूरे कामों की शिकायत सीएम विंडो पर भी शिकायत की गई। मौके पर सूबेदार चंद्र बोस, रंगराज यादव, खेमचंद कौशिक, नरेश कुमार, राजवीर यादव, धर्मपाल, हवा सिंह, भारत भुषण राना, मुनीम सिंह, आनंद मोहन, सूरजमानी, प्रदीप यादव, राजपाल मास्टर, हेमंत, अशोक, धर्मपाल सैनी आदि मौजूद रहे।