लोगों को जागरूक करते पुलिस की टीम। स्रोत : पुलिस
- फोटो : सराय अगहत में कलश यात्रा निकालते लोग।
बावल। थाना बावल निरीक्षक संजय कुमार व प्रबंधक थाना सदर निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने अपनी टीमों के साथ गांव नांगल तेजू, बीकानेर व गोकलगढ़ का दौरा कर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध व यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया।
पुलिस टीमों ने साइबर अपराध के संबंध में लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर फ्रॉड की जानकारी देकर बताया कि आजकल तकनीकी दौर में अलग-अलग तरह से लोगों को ऑनलाइन सुविधाएं मिल रही हैं।
इसके माध्यम से लोग अपने ज्यादातर काम करने के लिए तकनीक पर ही निर्भर हैं। साइबर अपराधी इस निर्भरता का फायदा उठा कर लोगों को साइबर अपराध का शिकार बनाते हैं।
साइबर ठगी के लिए साइबर अपराधी लोगों को विभिन्न प्रकार से लालच देते हैं जिनमें से कुछ बड़े प्रकार टेलीग्राम टास्क फ्रॉड, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, कस्टमर केयर अधिकारी बनकर फ्रॉड, लोन फ्रॉड, अश्लील विडियो बनाकर ब्लैकमेल करके लोगों के खाते में बहाने से पैसे डलवाने का लालच देना, बैंक अधिकारी बनकर ओटीपी प्राप्त करना प्रमुख है।
अगर आपके पास अनजान नम्बर से कॉल आती है तो पहले उसकी पूरी तरह से जांच कर ले। साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करके सूचना दे। जागरूकता ही बचाव है।
लोगो से अपील है कि आपके गांव, गली, मोहल्ले में अवैध रूप से बिक रहे गांजा, अफीम नशीले इंजेक्शन को पकड़वाने के लिए पुलिस को हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर सूचित करें।