फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जौनावास में 23 जनवरी को होगी क्रिकेट प्रतियोगिता

Mon, 19 Jan 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। गांव जौनावास में 23 जनवरी को एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप जिला प्रमुख अनिल रायपुर द्वारा किया जाएगा।
पूर्व सरपंच हरिओम यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की कई टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद और आकर्षक ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैदान की व्यवस्था, पिच की तैयारी, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता को निष्पक्ष और सफल बनाने के लिए अनुभवी अंपायरों की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन

आयोजकों का कहना है कि इस तरह के खेल आयोजनों से गांवों में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें