फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गो-सेवा के लिए पूर्व सैनिक बलबीर सिंह सम्मानित

Tue, 20 Oct 2026 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
डॉ. टीसी राव पूर्व सैनिक सूबेदार बलबीर सिंह को सम्मानित करते। स्रोत : ग्रामीण - फोटो : Archive
विज्ञापन
रेवाड़ी। गो-सेवा और समाजसेवा में योगदान के लिए ढाणी जाटूसाना निवासी पूर्व सैनिक सूबेदार बलबीर सिंह को समाजसेवी डॉ. टीसी राव ने सम्मानित किया। जाटूसाना स्थित शिवमोहन गोशाला में आयोजित समारोह में उन्हें पगड़ी पहनाकर स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस दौरान क्षेत्र की छह गोशालाओं को कुल 1.51 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

सूबेदार बलबीर सिंह लक्ष्मण सिंह के पुत्र हैं। डॉ. टीसी राव ने कहा कि सैनिक का सेवाभाव सेवानिवृत्ति के बाद भी समाप्त नहीं होता। पूर्व सैनिक समाजसेवा, गोवंश संरक्षण और राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे लोग युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
शिवमोहन गोशाला जाटूसाना को 1,01,000 रुपये तथा पांच अन्य गोशालाओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता दी गई। समारोह में बाबू विजय सिंह मूसेपुर को भी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। उनके पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी विसंगतियों को दूर करवाने और पात्र लोगों को पूरी पेंशन दिलाने के प्रयासों की सराहना की गई।
विज्ञापन

डॉ. राव ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गोशालाओं का संरक्षण बेसहारा पशुओं की देखभाल और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ा है। उन्होंने सक्षम नागरिकों, उद्योगपतियों, पूर्व सैनिकों और सामाजिक संगठनों से गोशालाओं को आर्थिक सहायता देने के साथ चारा, पानी, चिकित्सा सुविधाओं और आधारभूत ढांचे के विकास में सहयोग करने की अपील की।
समारोह के दौरान गोवंश को चारा खिलाया गया। साथ ही सर्दी के मौसम में पशुओं की सुरक्षा और देखभाल के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर पूर्व एसडीएम बिजेंद्र सिंह हुड्डा, गौशाला प्रधान अशोक यादव, समाजसेवी महेंद्र हुड्डा, रामचंद्र वन अधिकारी, हवलदार धर्मबीर, मदन कोसलिया, शादी राम, हवलदार हरि सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें