फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को सुंदर बनाने में सभी करें सहयोग : लक्ष्मण

Tue, 25 Feb 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सीएसआर के तहत औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर बनाने में सभी को सहयोग करना होगा।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शहर का सुंदरीकरण करने, सड़क सुरक्षा, बेसहारा व प्रवासी बच्चों की शिक्षा, शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए कॉरपोरेट सेक्टर व सामाजिक संगठनों से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट कंपनी प्रतिनिधियों का दायित्व बनता है कि शहर के सुंदरीकरण के अभियान में सीएसआर फंड के माध्यम से अपना दायित्व निभाएं। कंपनी के बाहर भी सफाई रखना आपका दायित्व है। उन्होंने कहा कि सीएसआर के तहत जिले में काम कर रहे कंपनी प्रतिनिधियों को निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि जिलावासियों को प्रभावी ढंग से लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि सीएसआर में पर्यावरण, नैतिक, परोपकारी और वित्तीय जिम्मेदारियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि शनिवार को भाड़ावास चौक स्थित रामलीला मैदान में मेगा सफाई अभियान में कंपनी प्रतिनिधि सहभागी बनते हुए शहर का सुंदरीकरणकरने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि समाज सेवा सर्वोपरि है, जिसका सभी को निर्वहन करना चाहिए। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बैठक में कहा कि सीएसआर सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने का सशक्त माध्यम है तथा कॉरपोरेट सेक्टर का इस कार्य में विशेष रूचि लेते हुए आगे आना चाहिए। डीसी ने कंपनी प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि बावल स्थित बाल भवन व आस्था कुंज को अपग्रेड करने में सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें