फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर व्याख्यान आयोजित

Tue, 25 Feb 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। सरकारी महिला रीजनल सेंटर कृष्ण नगर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को जानकारी दी गई।
व्याख्यान में डॉ. निताशा जून ने जैन धर्म और बौद्ध धर्म के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इन संप्रदायों के ऐतिहासिक संदर्भ को विस्तार से समझाया। जीवन के विभिन्न आयामों को प्राकृतिक व्यवस्था से जोड़कर छात्राओं को भारतीय समाज पर उनके प्रभाव और उनके वर्तमान महत्व को समझने में मदद मिली। कार्यक्रम का आयोजन इतिहास विभाग, क्षेत्रीय केंद्र, कृष्ण नगर, रेवाड़ी के मुख्य विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार की देखरेख में किया गया था। डॉ. अनिल कुमार ने इस तरह के शैक्षिक प्रयासों के लिए अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त की और छात्राओं के लिए इतिहास की समग्र समझ को महत्व दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें