फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग न मिलने से देश में प्रतिवर्ष 5 लाख लोगों की होती है मौत : महेश

Sun, 12 Jan 2025 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 04प्रेसवार्ता कर जानकारी देते साइकिलिस्ट महेश कुमार। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। सरस्वती विहार निवासी महेश कुमार अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए साइकिल से 15 जनवरी को 14 देशों की यात्रा पर निकलेंगे। इसको लेकर उन्होंने बावल रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता की।
उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष 5 लाख लोगों की अंग नहीं मिलने से मौत हो जाती है। ऐसे में अंगदान के प्रति जागरूकता के लिए 14 देश की साइकिल से यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। कहा कि 15 जनवरी को यात्रा केंद्रीय विद्यालय स्कूल रेवाड़ी से शुरू होगी। यह यात्रा नेपाल, भूटान, लॉस वियतनाम, कंबोडिया, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया फिलिपींस, ताइवान, चीन होते हांगकांग में समाप्त होगा। इसमें सहयोग रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली मंथन के द्वारा किया जा रहा है जोकि रोटरी इंटरनेशनल एनजीओ का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह टूर लगभग 6 से 7 महीने का रहेगा और लगभग 12 से 15 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा होगी। इसमें सीआरपीएफ, रैपिड एक्शन फोर्स, बीएसएफ आईटीबीपी, सीमा सुरक्षा बल और जर्मन कंपनी लीगल विंडो का सहयोग रहेगा। प्रेसवार्ता में विशाल सैनी, कालू पहलवान, जॉनी कुतुबपुर, चंद यादव, सुरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, योगेश चौहान, सुमित्रा देवी उपस्थित रहीं।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें