वीडियो कांफ्रेंसिंग में भाग लेते डीसी यशेंद्र सिंह।
- फोटो : Rewari
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का उद्देश्य वास्तविक रूप से जरूरतमंद व गरीब लोगों को सरकार की योजनाओं का प्रभावी रूप से लाभ पहुंचाना है। ऐसे में परिवार पहचान पत्र के माध्यम से चिह्नित आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में विभागीय अधिकारी प्रभावी रूप से जिम्मेदारी निभाएं। यह बात डीसी यशेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा ली गई वर्चुअल बैठक के उपरांत अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों की बैठक में कही।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना को प्रभावी रूप से क्रियान्वयन को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला उपायुक्त से वीसी के माध्यम से जुड़कर समीक्षा करते हुए फीडबैक लिया।
डीसी ने मुख्यमंत्री की वीसी के उपरांत अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मेले में हेल्प डेस्क व काउंसिलिंग का कार्य अच्छे ढंग से किया जाए ताकि प्रार्थी को पूरी जानकारी मिल सके और वह उसी स्टाल पर जाए जिस स्टाल से उसका कार्य होना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग की स्टाल पर कार्य करने वाली टीम पूरी तरह से ट्रेंड हो और उसे सभी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। बैठक में एडीसी आशिमा सांगवान, सीईओ जिला परिषद जयदीप कुमार, एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीटीएम रोहित कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, जिला समाज कल्याण अधिकारी रेणू बाला व सीएमजीजीए अमन वालिया सहित मेलों से संबंधित सभी जोनल अधिकारी उपस्थित रहे।