फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रवेश उत्सव की धूम, कक्षा टॉपर्स के साथ माता-पिता भी सम्मानित

विज्ञापन
सीहा स्कूल में आयोजित प्रवेश उत्सव के दौरान मंच पर आए विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
डहीना। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र सिंह हुड्डा ने जहां सरकारी स्कूलों में दाखिला बढ़ाने के लिए अभिभावकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, ग्राम पंचायतों व स्कूल प्रबंधन समिति से अपील की और कक्षा टॉपर्स व उनके माता-पिता को सम्मानित किया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी अशोक नांदल ने इंस्पायर अवाॅर्ड, बुनियाद व सुपर-100 जैसी प्रोत्साहन योजनाओं का उल्लेख करते हुए सरकारी स्कूलों के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता डॉ. टीसी राव ने बच्चों को छात्र जीवन में सफलता के पांच प्रेरक टिप्स बताए।

विद्यालय के प्राचार्य एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं कला अध्यापिका लक्ष्मी यादव के निर्देशन में मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। हिंदी अध्यापक शक्ति सिंह व मंजू शर्मा के कुशल संचालन में आयोजित इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में विद्यालय में योगदान देने वाले प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के एमिनेंट पर्सन विक्रम पांडे, सरपंच सरिता यादव, युवा चेतना संगठन के प्रधान नरेश भारद्वाज व महासचिव प्रदीप यादव विशिष्ट अतिथि रहे। इस अवसर पर जनगणना जागरूकता पर केंद्रित शपथ, मनोहरी सेल्फी प्वाइंट, विद्यालय की उपलब्धियां का लोकार्पण, चारों सदन की वॉल मैग्जीन, रंगोली तथा पुष्प सज्जा सराही गई।
इन्हें किया गया सम्मानित
इनमें सरपंच सरिता यादव, सामाजिक कार्यकर्ता नरेश भारद्वाज, प्रदीप यादव, लेखक यशपाल आर्य, कोच होशियार सिंह, स्कूल प्रबंधन समिति से पूर्व प्रधान नरेश कुमार व हेडमास्टर रामकुमार, कोच संदीप कुमार, पूर्व पंच हनुमान सिंह, रामनिवास, राजू, नवीन कुमार, अशोक कुमार, हेडमास्टर बीर सिंह, विजय कुमार नाहर सिंह, अरविंद कुमार, सुमित्रा देवी, रेखा रानी, रवि कुमार, हरीश कुमार, प्रदीप चौहान, प्रियंका, अलका यादव, सोनू, सीमा, प्रियंका यादव शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें