फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आज लोक संस्कृति व परंपराओं से दूर हो गए हम

विज्ञापन
मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एकत्रित हुए विद्यार्थी सा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग और छात्र कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर अदिति शर्मा के संयोजन में आओ अपनी लोक संस्कृति को जाने कार्यक्रम के अंतर्गत हरियाली तीज उत्सव को धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक एवं निदेशक छात्र कल्याण प्रोफेसर अदिति ने सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि आज हम भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम हमारी लोक संस्कृति, परंपराओं और रीति रिवाजों से दूर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

हमें अपनी आने वाली पीढ़ियां, युवाओं को उनकी जड़ों से जोड़ने के लिए इस तरह के लोक पर्व के वास्तविक रूप से अवगत कराना बहुत जरूरी हो गया है। उन्होंने इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण केंद्र झूला और डीजे पर सावन के लोकगीतों को बताया।
उन्होंने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर सीमा मिगलानी, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर पूनम को प्रकृति का श्रृंगार-पौधा देकर स्वागत अभिनंदन किया। छात्राओं ने पुष्प वर्षा के साथ चंदन रोली का टीका लगाकर सावन गीत कच्चे नीम की निंबोली गाकर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता और
मटका सजावट प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. अर्चना यादव, डॉ. शकुंतला, श्रीमती कुसुम के संयोजन में कराया गया। मेहंदी एक श्रृंगार-सदा सुहागन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोनिका (एमसीए), द्वितीय स्थान पायल (एमबीए), तृतीय स्थान शिवानी (एमकॉम) ने प्राप्त किया।
मटका सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुंजन (एमए अंग्रेजी), द्वितीय हिमांशी सैनी (बीटेक), तृतीय मुस्कान (एमएससी बॉटनी) ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर रश्मि, प्रोफेसर रितु बजाज ने निभाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। महिला अध्यापकों ने छात्राओं से मेहंदी लगवाई और उन्हें शगुन के रूप में 100-100 रुपये दिए। कुलपति एवं कुलसचिव ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जागीर नगर के द्वारा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें