संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से सौगंध मुझे इस माटी की, मैं देश नहीं झुकने दूंगा.. का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया। इसमें भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए लोगों ने मतदान करने की अपील की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष वीपी यादव रहे। इसके अलावा प्राचार्य डॉ. हरि प्रकाश यादव व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि भारत 65 करोड़ युवाओं का देश है। युवाओं ने एक लाख से अधिक नए स्टार्टअप शुरू किए हैं। महिला प्रधान निशा सीकरी, शिक्षा विद मधु गुप्ता व पूर्व नगर प्रधान सरोज भारद्वाज ने कहा कि महिलाएं घर-घर जाकर सभी को अपना वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगी। 26 जनवरी की परेड में रेवाड़ी जिले का नेतृत्व करने वाली बेटी कुमारी धीरज, शिक्षा में टॉपर नेहा अग्रवाल, दीपा शर्मा, मनीष जैन, सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनायक भार्गव, शिक्षाविद अनिता भार्गव को सम्मानित किया। अतिथियों को स्मृति चिह्न और भारत माता के चित्र भेंट किए गए। इस मौके पर सुनील भार्गव, प्रो. अनिरुद्ध यादव, सुरेश शर्मा, बलबीर अग्रवाल, अरुण गुप्ता, देवेंद्र कुमार, सुदर्शन मेहंदीरता, पुरुषोत्तम नंदवानी, कपिल कपूर, ओजस्वी, पूर्वांशी, सोनिया कपूर, लक्ष्मी नारायण, आदर्श राजपाल, हिमांशु व साथियों ने सहयोग किया।