संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। नंदरामपुर बास रोड पर बिजली घर के निकट 3 व्यक्तियों ने एक महिला को तंत्र-मंत्र के नाम से झांसे में ले लिया तथा उसके कानों से सोने के कुंडल उतरवा लिए। साथ ही 20 हजार रुपये भी महिला के घर से मंगा लिए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।
पुलिस को दी शिकायत देकर में चांद कॉलोनी निवासी नीरज ने कहा कि 27 अप्रैल को वह अपने घर से दवाई लेने के लिए सरकारी अस्पताल में गई थी। दवा लेकर आते समय 3 व्यक्ति बिजली घर के सामने मिल गए। यहां बालाजी मंदिर का रास्ता पूछा और महिला के हाथ में उन्होंने कुछ दिया।
महिला ने कहा कि उनमें से एक व्यक्ति ने अपने स्वयं के हाथ पर आग जलाई तथा तंत्र-मंत्र पढ़ने लगा। इस दौरान उन्होंने उसे अपने वश में कर लिया तथा कानों के दोनों कुंडल (एक तोला) निकलवा लिए व दवाइयां भी ले लीं। आरोपी ने उससे कहा कि घर में जितने भी पैसे हैं वो लाकर दे दे। महिला 20 हजार रुपये घर से जाकर ले आई और उन्हें दे दिए। इसके बाद तीनों आरोपी वहां से भाग गए। कुछ देर बाद महिला को होश आया मो उसे ठगे जाने का आभास हुआ। इसके बाद महिला ने डायल 112 पर कॉल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खगाले तो संदिग्ध नजर आए। थाना धारूहेड़ा के प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।