पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 1 बजे मुठभेड़ हुई। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि देर रात पलवल एसटीएफ की टीम कुछ बदमाशों का पीछा करते हुए रेवाड़ी पहुंची थी, जहां पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ हो गई।
रेवाड़ी के खोल क्षेत्र के गांव भठेड़ा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में गैंगस्टर रोहित गोदारा का नाम सामने आ रहा है। लेकिन बदमाश इस गैंग के है, यह अभी नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
वहीं, मुठभेड़ के दौरान पलवल एसटीएफ के इंचार्ज अनिल छिल्लर को गोली लगी। गंभीर रूप से घायल इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर को पहले रेवाड़ी निजी अस्पताल और फिर गंभीर हालत के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस दौरान एक बदमाश को भी गिरफ्तार किया है। अभी उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 1 बजे मुठभेड़ हुई। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि देर रात पलवल एसटीएफ की टीम कुछ बदमाशों का पीछा करते हुए रेवाड़ी पहुंची थी, जहां पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर को गोली लगी है, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।