फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: हाईवे पर सीआईए और अपहरण के बदमाशों के बीच मुठभेड़, पेट्रोल पंप के सेल्समैन के सिर में लगी गोली

Sun, 30 Apr 2023 11:50 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

Encounter between police and miscreants near Kheda border on Delhi-Jaipur highway in Rewari
 
विज्ञापन
रेवाड़ी में मुठभेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़ा बार्डर के पास रविवार अलसुबह पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। अपहरण के मामले में पुलिस बदमाशों का पीछा कर रही थी। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बदमाशों की गोली तेजू सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप के सेल्समैन के सिर में लगी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश अपनी स्कार्पियो मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए। बावल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जींद में एक युवक के अपहरण के मामले में अपराध अनुसंधान शाखा (सीआईए) की टीम बदमाशों का पीछा कर रही थी। बदमाश स्कार्पियो गाड़ी में सवार थे। रविवार सुबह करीब चार बजे बदमाश हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी में तेल डलवा रहे थे। इसी दौरान सीआईए ने बदमाशों को घेर लिया। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।



बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में पेट्रोल पंप का सेल्समैन देवानंद गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर दी। चार बदमाश स्कार्पियो गाड़ी को पेट्रोल पंप पर ही छोड़ कर अंधेरे में फरार हो गए। पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद बावल व सीआईए की टीमें भी मौके पर पहुंची। घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी अपने कब्जे में ली है। सूचना के बाद डीएसपी अमित भाटिया बावल थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने टीमों का गठन कर आरोपियों का सर्च अभियान शुरू कर दिया है। बावल थाना में बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें