फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्राइवेट और हरियाणा रोडवेज बस में टक्कर, मचा हाहाकार

Sun, 30 Apr 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त रोडवेज बस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शनिवार की सुबह रेवाड़ी-महेन्द्रगढ़ सड़क मार्ग स्थित बुड़ौली के बस स्टेंड पर एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब रोडवेज बस व प्राइवेट बस की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही सवारियों में हाहाकार मच गया। इस हादसे में दो-तीन लोगों को मामूली चोटे आई है। अभी तक किसी ने भी इस हादसे की शिकायत पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब डहीना से हरियाणा रोडवेज की बस सवारियां लेकर रेवाड़ी के चली थी। रोडवेज बस के पीछे प्राइवेट बस भी थी। बताया जाता है कि सवारिययां बिठाने के चक्कर में दोनों बसें तेज रफतार से दौड़ रही थी। दोनों बसों में सवारियां भरी हुई थी। बुड़ौली बस स्टेंड पर प्राइवेट बस सवारियां उतार व चढ़ा रही थी तो पीछे से आई रोडवेज बस ने सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में रोडवेज बस का एक तरफ का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आपसे में टक्कर होते ही सवारियां एक-दुसरे पर जा गिरी व हाहाकार मच गया। लोगों जल्दी से बसों से उतरे। इस हादसे में तीन लोगों को मामूली चोटे आई है। आपस में बसों की हुई टक्कर के बाद सवारियां सड़क पर उतर आई और इसकी सूचना डहीना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचे कर सवारियों को अन्य बसों में बिठा और रेवाड़ी के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें