फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अतिथि अध्यापकों की गिरफ्तारी के विरोध में कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 17 Nov 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के नाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुपरिंटेंडेंट अशोक लांबा को ज्ञापन सौंपते कर्मचार
विज्ञापन
रेवाड़ी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कुरुक्षेत्र में आंदोलनरत अतिथि अध्यापकों और उनके नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जिला रेवाड़ी के कर्मचारी संगठनों ने एकजुटता दिखाई। कर्मचारी प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुपरिंटेंडेंट अशोक लांबा को ज्ञापन सौंपकर गिरफ्तार अध्यापकों को रिहा करने और उनकी सेवाएं नियमित करने की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन में मांग की गई कि आंदोलन के दौरान गिरफ्तार अतिथि अध्यापकों और उनके नेताओं को तुरंत रिहा किया जाए तथा उनके खिलाफ की गई दमनात्मक कार्रवाई वापस ली जाए। साथ ही 24 अक्तूबर 2026 के प्रतिकूल स्पीकिंग ऑर्डर को वापस लेकर नियुक्ति संबंधी अभिलेखों, नीतियों और न्यायालय के निर्देशों के आधार पर उनके दावों पर दोबारा विचार किया जाए। कर्मचारी संगठनों ने कहा कि 16 जून 2014 और 18 जून 2014 की नीतियों के तहत पात्र अतिथि अध्यापकों की सेवाएं नियमित की जाएं। शेष अध्यापकों के नियमितीकरण के लिए भी नीतिगत समाधान निकाला जाए। इसके अलावा गिरफ्तारियों और पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच करवाकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान धनराज, जिला सचिव सुमित्रा, पवन प्रधान, सीटू से रामकुमार, रणबीर सिंह, कविता पटवारी, रंजीत, बीर सिंह, श्रीराम, राजेंद्र सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें