फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी-रोहतक गंगायचा टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
टोल प्लाजा पर हड़ताल पर बैठे कर्मचारी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर गंगायचा टोल प्लाजा पर दो माह से वेतन नहीं देने का आरोप लगाते हुए टोल कर्मियों ने काम छोड़कर धरना दिया। इस दौरान फास्टैग को छोड़कर कैश वाली लाइन को फ्री कर दिया गया। कुछ देर बाद ही सीनियर स्टाफ की ड्यूटी लगाकर कैश लेन को भी चालू कर दिया गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें सैलरी नहीं मिलती, वह काम पर नहीं लौटेंगे। हालांकि टोल मैनेजर ने कर्मचारियों को समझाकर वापस काम पर लौटने की अपील भी की, लेकिन कर्मचारी हड़ताल पर ही बैठे रहे। बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में पूरे हरियाणा के टोल प्लाजा पिछले कई महीनों से फ्री हैं। रेवाड़ी के एकमात्र गंगायचा टोल प्लाजा पर ही टैक्स कट रहा है। टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि मुश्किल वक्त में भी हमने अपनी ड्यूटी की है। बावजूद इसके उन्हें समय पर सैलरी नहीं मिलती। पिछले दो महीने से उन्हें सैलरी नहीं मिली है। जिसकी वजह से घर चलाना भी मुश्किल हो रहा है। साथ ही कर्मचारियों को सरकार द्वारा दी जाने वाली ईएसआई व पीएफ की सुविधाओं से भी वंचित रखा जा रहा है। टोल मैनेजर दलेल सिंह का कहना है कि अधिकतर टोल बंद रहने के चलते इसी माह वेतन में समस्या आई है। कर्मचारियों को पीएफ व ईएसआई की सुविधा पहले से ही मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें