काली पट्टी बांधकर विरोध जताते कर्मचारी। स्रोत: यूनियन
रेवाड़ी। आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-टू व हारट्रोन कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर सरकार के प्रति नाराजगी जताई है। पार्ट-टू कर्मचारियों के राज्य प्रधान दिनेश कुमार और हरियाणा आईटी प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य प्रधान वीरेंद्र ढांडा ने काली पट्टी लगाकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया।
वे सरकार से भविष्य सुरक्षित करने के लिए नियमितीकरण नीति बनाने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारी लंबे समय से सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। सेवाओं को नियमित न करने से उनमें असंतोष बढ़ रहा है। अब आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया है। 11 अगस्त को प्रदेशभर के पार्ट-टू व हारट्रोन कर्मचारी सेक्टर-5 पंचकूला में एकत्रित होंगे। वे सरकार के समक्ष अपनी नियमितीकरण की मांग मजबूती से उठाएंगे और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।