संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कोसली सामान्य अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने नाहड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी दौरा किया। इस दौरान उनके साथ विभाग के उपनिदेशक डॉ. यादवेंद्र सिंह और रेवाड़ी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र दहिया भी मौजूद रहे।
डॉ. वीरेंद्र यादव ने कोसली सरकारी अस्पताल में चिकित्सा उपकरण, मशीनें, सेवाएं और कर्मचारी का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल की सफाई, भंडारण, कचरा प्रबंधन और परिवहन सेवा की भी जांच की। निदेशक ने रक्त बैंक, ऑपरेशन थिएटर, आपातकालीन सेवाएं और प्रसूति वार्ड की जानकारी ली।
निदेशक ने नाहड़ की सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने डॉक्टरों, कर्मचारियों की उपलब्धता और मरीजों की सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में निजी अस्पतालों जैसी चिकित्सा सेवाएं लोगों को मिलनी चाहिए।
कहा कि सभी जिला व उपमंडल अस्पतालों और सीएचसी-पीएचसी स्तर पर गायिनी और सर्जन की तैनाती है। सरकारी अस्पतालों में रेफलर आज भी एक बड़ी चुनौती है। हम पता लगाने का प्रयास करेंगे कि ऐसा क्यों हो रहा है। इसके लिए जिला और निदेशालय स्तर पर जो भी कमियां होगी, उसका पता कर उन्हें दूर किया जाएगा।