फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कर्मचारी यूनियनों ने एनएचएमकर्मियों की हड़ताल को दिया समर्थन

Tue, 30 Jul 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 14रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में धरने पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों को संबो​धित करते यूनियन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल व धरना मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। वहीं, विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारी हड़ताल का समर्थन करने पहुंचे।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते एनएचएम के तहत चलने वाली सभी सेवाएं पूर्ण रूप से बाधित रही। इसमें लेबर रूम, नर्सरी, केएमसी यूनिट, रैफरल ट्रांसपोर्ट,मेंटल हेल्थ, एनसीडी, एनआरसी, टीबी विभाग, आयुष विभाग, एनएचएम कार्यालय, पीपी सैन्टर, सभी सीएचओ व रिपोर्टिंग के कार्य शामिल हैं। वहीं, जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात 32 एंबुलेंस में से एक का भी संचालन नहीं हो सका। जिससे मरीजों को प्राइवेट वाहन का इंतजाम करके निजी अस्पतालों व रोहतक पीजीआई जाना पड़ा। धरने को संबोधित करते हुए सांझा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी गौरव सहगल व जिला अध्यक्ष फरीदाबाद धविन्द्र सिंह ने बताया कि सांझा एनएचएम मोर्चा के अतर्गत पूरे हरियाणा के एनएचएम कर्मचारी 100 प्रतिशत आंदोलन में बढ-़चढ़कर हिस्सा लिया। जिससे हरियाणा सरकार द्वारा चला जा रहा अनेमिया मुक्त अभियान पूर्ण रूप से प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें