फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल संचालक के साथ पिस्तौल दिखाकर की मारपीट, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर साथ ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बावल चौक स्थित एक होटल में दिन दहाड़े घुसकर कुछ युवकों ने स्टाफ को कमरे में बंद कर होटल संचालक के साथ पिस्तौल के बल पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर उखाड़ कर अपने साथ ले गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शिकायत के बाद भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला शुक्रपुरा निवासी हिमांशु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बावल चौक पर नटराज होटल खोला हुआ है। मंगलवार शाम शहर में ही रेलवे रोड पर होटल चलाने वाला एक युवक अपने करीब 8-10 अन्य लोगों के साथ पहुंचा। उस समय हिमांशु मुख्य काउंटर पर बैठा हुआ था। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता आरोपियों ने होटल स्टाफ को कमरों में बंद कर दिया। उसके बाद पिस्तौल के बट से हिमांशु के सिर पर चोट मारी गई। आरोपियों ने होटल में तोड़फोड़ भी की। इस दौरान आरोपियों ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी उखाड़ ली और जान से मारने की धमकी देते हुए डीवीआर को अपने साथ ले गए। भाड़ावास गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें