रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, बैक टू रूट्स वेलफेयर एसोसिएशन और उन्नत भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में किशोरियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि किशोरियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति वैज्ञानिक सोच जरूरी है। शिक्षण संस्थानों को सामाजिक झिझक और भ्रांतियां दूर करने में भूमिका निभानी चाहिए।
मुख्य अतिथि डॉ. कविता गुप्ता ने कहा कि मासिक धर्म स्वच्छता स्वास्थ्य के साथ आत्मविश्वास, नियमित शिक्षा और सुरक्षित भविष्य से भी जुड़ी है। इस विषय पर खुलकर संवाद जरूरी है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बैक टू रूट्स वेलफेयर एसोसिएशन से स्नेह कुमार, आयुष यादव और मनीष सुनारिया तथा विश्वविद्यालय से अजय, योग विभाग के डॉ. पंकज व डॉ. धर्मवीर शामिल हुए। वाणिज्य विभाग की डॉ. पिंकी के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।