फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 5 महीने से टूटी पेयजल लाइन, बह रहा पानी.... शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत

विज्ञापन
गांव खरखड़ा में टूटी पाइपलाइन की वजह से निकलता पानी। संवाद 
विज्ञापन
धारूहेड़ा। गांव खरखड़ा की अनुसूचित जाति कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एससी चौपाल और अन्य कई जगहों पर पिछले करीब पांच महीने से पानी की सप्लाई लाइन टूटी हुई है। पाइपलाइन से जगह-जगह पानी बाहर निकल रहा है, जिससे प्रतिदिन स्वच्छ पेयजल की बर्बादी हो रही है। हैरानी की बात यह है कि ग्रामीणों द्वारा कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित विभाग को समस्या से अवगत करवाने के बावजूद आज तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है।
विज्ञापन


ग्रामीण राहुल, संजय, वीरेंद्र का कहना है कि गांव की कॉलोनी में पिछले पांच महीने से टूटी पाइपलाइन से पानी व्यर्थ बह रहा है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होना संबंधित जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। यदि समय रहते पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई गई तो पानी की बर्बादी के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में गंदगी और जलभराव की समस्या भी बढ़ सकती है।

ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी है पाइपलाइन की मरम्मत: जेई

इस संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के जेई दिनेश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत खरखड़ा की जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइपलाइन ग्राम पंचायत को हैंडओवर की जा चुकी है। इसलिए इसकी मरम्मत ग्राम पंचायत द्वारा ही कराई जानी है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से भी ग्राम पंचायत को पाइपलाइन की मरम्मत करवाने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन


मरम्मत क्यों नहीं कराई गई:

अब सवाल यह है कि जब ग्रामीण पिछले पांच महीने से लगातार शिकायत कर रहे हैं तो अब तक टूटी पाइपलाइन की मरम्मत क्यों नहीं कराई गई?। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों और ग्राम पंचायत से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पाइपलाइन ठीक करवाई जाए, ताकि स्वच्छ पेयजल की बर्बादी रोकी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें