फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शोध को मानव कल्याण के साथ जोड़ने व गुणवत्ता पर दिया जोर

विज्ञापन
आईजीयू में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते प्रोफेसर। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी।
विज्ञापन

मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में स्वदेशी शोध संस्थान के सहयोग से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हआ। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति प्रोफेसर बीआर कंबोज ने विद्यार्थियों में सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया और साथ ही कहा कि शोध के क्षेत्र में मात्र की बजाय गुणवत्ता पर जोर दिया जाना चाहिए।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसएन सचदेवा ने शोध को मानव कल्याण के साथ जोड़ने पर जोर दिया। कहा कि कृषि क्षेत्र में सुधार की बहुत आवश्यकता है क्योंकि यह वह क्षेत्र है जहां रोजगार संवर्धन एवं उद्यमशीलता को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के बढ़ावे पर जोर दिया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता प्रोफेसर अश्विनी महाजन ने देश की समृद्धि के लिए आत्मनिर्भरता और कौशल विकास की जानकारी दी। कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से जो विचार एकत्रित होते हैं उन्हें साकार रूप से व्यवहारिक जीवन में लागू करना भी उतना ही आवश्यक है।

कार्यक्रम में योगदान देने वाली आयोजन टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही स्वदेशी प्रदर्शनी व आइशर मोबाइल फैक्टरी ऑन व्हील्स की प्रदर्शनी में प्रस्तुति रखने वाले मेहमानों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


सम्मेलन में 230 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया
दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 230 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से 140 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। इसमें 55 पेपर ऑनलाइन माध्यम से और 85 पेपर ऑफलाइन माध्यम से प्रस्तुत किए गए। कुल मिलाकर 12 सत्र आयोजित किए गए थे जिसमें पांच ऑनलाइन व सात ऑफलाइन माध्यम के लिए थे। प्रत्येक सत्र से बेस्ट पेपर भी घोषित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें