फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मौसम सुधार के बाद रेवाड़ी और कोसली मंडी में गेहूं खरीद ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
कोसली अनाज मंडी में लगा गेहूं का ढेर। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। नई अनाज मंडी रेवाड़ी और कोसली अनाज मंडी में गेहूं खरीद प्रक्रिया ने अब रफ्तार पकड़ ली है। पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम, बारिश और तेज हवाओं के कारण खरीद प्रभावित हो रही थी। अब मौसम सामान्य होने के बाद मंडियों में आवक और खरीद दोनों में तेजी देखी जा रही है।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में शुक्रवार को गेहूं के 37 गेट पास कटे। यहां कुल लगभग 1,600 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद की गई। मंडी में किसानों की फसल की गुणवत्ता जांच के बाद खरीद प्रक्रिया को पूरा किया गया।
इसी तरह कोसली अनाज मंडी में भी गेहूं की आवक में वृद्धि देखी गई। यहां कुल 1,224 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई जबकि 296 टोकन काटे गए। कोसली मंडी में लगभग 5 हजार क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद की गई।
विज्ञापन

पिछले दिनों लगातार खराब मौसम के कारण मंडियों में कामकाज प्रभावित हुआ था। कभी बारिश तो कभी तेज हवाओं के कारण फसल की आवक प्रक्रिया धीमी पड़ गई थी जिससे किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब हालात सामान्य होने के बाद मंडियों में गतिविधियां फिर से तेज हो गई हैं।

गेहूं की आवक और अधिक बढ़ने की संभावना

मंडी प्रशासन के अनुसार, आने वाले दिनों में गेहूं की आवक और अधिक बढ़ने की संभावना है। मार्केट कमेटी सचिव मनीष कुमार ने बताया कि खरीद केंद्रों पर गुणवत्ता जांच और भुगतान प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए गेट पास और टोकन व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। कुल मिलाकर रेवाड़ी और कोसली मंडियों में अब गेहूं खरीद कार्य ने गति पकड़ ली है और आने वाले दिनों में आवक में और वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है।

सरसों की आवक में तेजी, मंडी में 9800 क्विंटल फसल पहुंची

नई अनाज मंडी रेवाड़ी में सरसों की आवक में लगातार तेजी देखी जा रही है। शुक्रवार को मंडी में कुल 9,800 क्विंटल सरसों की आवक दर्ज की गई। मंडी में सरसों की आवक के दौरान 358 गेट पास काटे गए। सरसों की खरीद प्राइवेट स्तर पर की गई है। व्यापारियों की ओर से किसानों से सीधे फसल खरीद की जा रही है।

कोसली अनाज मंडी में लगा गेहूं का ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें