रेवाड़ी। बाल विवाह कार्यक्रम पर महिलाओं को जागरूक करती महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी। स
बावल। खंड बावल के गांव सालावास और लाधुवास गुर्जर में बाल विवाह निषेध विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला और बाल विकास परियोजना अधिकारी कमलेश राघव, सुपरवाइजर शबनम और ममता ने बाल विवाह रोकने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि बच्चों की कम उम्र में शादी नहीं करनी चाहिए। बेटा-बेटी को पढ़ाने पर जोर दिया गया। बताया कि जो व्यक्ति बाल विवाह करता है या करवाता है तो उसे 2 साल की सजा के साथ एक लाख रुपये जुर्माना भी भरना पड़ता है। संवाद