जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के विधि विभाग की तरफ से अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 87 विद्यार्थियों और 10 संकाय सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की मुख्य संसाधन व्यक्ति एवं विधिक सहायता संयोजक डॉ. कुसुम यादव ने दिव्यांग व्यक्तियों के संवैधानिक अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं, आरक्षण नीतियों, सुलभ वातावरण के अधिकार और समाज में सशक्तीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। विभागाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र ने विधिक जागरूकता के महत्व बताए।
कार्यक्रम में डॉ. हेमंत यादव, डॉ. कुसुम यादव, डॉ. पूनम रानी, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. मनीष कुमार, श्रीमती स्मृति, डॉ. सुमित, डॉ. अनिल डागर आदि उपस्थित रहे।