फोटो : 25चेयरमैन कर्ण पाल के साथ सरपंच ओर ब्लॉक समिति सदस्य। संवाद
कुंड। बीडीपीओ कार्यालय डहीना में खंड डहीना के समस्त सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य, ब्लॉक समिति चेयरमैन, सरपंच प्रतिनिधि तथा भाजपा पदाधिकारी एकत्रित हुए। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक समिति चेयरमेन कर्ण पाल और सरपंच संघ के प्रधान बाबू लाल ओर जैनाबाद से राजबीर प्रधान ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर गांव भगवानपुर रामगढ़ में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के खिलाफ अमर्यादित भाषा के प्रयोग की कड़ी निंदा की गई। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि इस प्रकार के अराजक धरना-प्रदर्शनों पर रोक लगाई जाए, ताकि सामाजिक सौहार्द व भाईचारा बना रहे।
इस बैठक में सरपंच भावना यादव, शीलवती, पिंकी, सरिता, सुनीता, जयसिंह यादव, अभय सिंह, जितेन्द्र कुमार, धर्मवीर सिंह, मामचंद, चरणजीत सिंह, रामस्वरूप सिंह, जरनैल सिंह, रमेश कुमारी, सत्यपाल, अनूप सिंह, गोपीचंद व अन्य लोग मौजूद रहे।