दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने कोरोना मरीजों के उपचार और व्यवस्था में लगे चिकित्सा संस्थानों, कॉलेज, अस्पताल और ऑक्सीजन निर्माता यूनिट की मशीनरी को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए हिसार और दिल्ली जोन में जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. बलकार सिंह ने बताया कि इन कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी रहेगी। सभी कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबरों को भी सार्वजनिक किया गया है। ये नंबर 24 घंटे चालू रहेंगे। रेवाड़ी में कंट्रोल रूम में मोबाइल 8816888986 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी संस्थानों व ऑक्सीजन बनाने वाले उद्योगों में बिजली आपूर्ति से संबंधित कोई भी समस्या होने पर उपरोक्त नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा शिकायतों का निवारण या वैकल्पिक व्यवस्था त्वरित प्रभाव से करवाई जाएगी। इसके अलावा 1912 व 18001804334 टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।