संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। ऐसे में कूलर, एसी, पंखे आदि का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे बिजली की खपत बढ़ी है। जिले में प्रतिदिन 90 लाख यूनिट से अधिक बिजली की खपत हो रही है।
जिले का अधिकतम वीरवार का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी काफी बढ़ चुकी है। मौजूदा समय में 90 लाख से अधिक यूनिट बिजली की आपूर्ति हो रही है। मई के तीसरे सप्ताह तक अधिकतम 54 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति की जा रही थी लेकिन 25 मई के बाद से तापमान में एकाएक बढ़ोतरी होने से यह आंकड़ा दोगुना दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में बिजली निगम के सामने आने वाले दिनों में बड़ी चुनौती है कि वह जिले में बिना कट लगाए बिजली आपूर्ति को ठीक तरीके से सुचारु रख सके। बिजली निगम की मानें तो गर्मी में बिजली कटों से छुटकारा दिलाने के लिए विभागीय स्तर पर टीम को समाधान करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो सके।
वीरवार की अलसुबह तेज हवा भी चली, जिससे गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। हालांकि, अभी भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम इसी प्रकार से बने रहेगा।
स