बैठक कर चर्चा करते डीएससी समाज के लोग। स्रोत : समाज
रेवाड़ी। डीएससी समाज की एक बैठक कालका रोड स्थित बाल्मीकि आश्रम में हुई। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर मांग रखी कि चेयरमैन पद पर डीएससी समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाए।
समाज ने स्पष्ट किया कि जो भी राजनीतिक दल डीएससी समाज को टिकट देगा उसे पूर्ण समर्थन दिया जाएगा। प्रधान विजय ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा एससी आरक्षण में वर्गीकरण कर डीएससी वर्ग को नौकरियों में अलग से 10 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया गया है जिसके लिए उनका समाज आभार व्यक्त करता है।
बैठक में यह मुद्दा भी उठाया गया कि कुछ लोग गलत तरीके से मेघवाल जाति के प्रमाण पत्र बनवाकर डीएससी वर्ग में शामिल होने का प्रयास कर रहे हैं जिससे समाज के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।
इस संबंध में समाज पहले ही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दे चुका है और मांग की गई कि मेघवाल जाति को डीएससी सूची से हटाकर ओएससी में शामिल किया जाए।
बैठक में डीएससी एक्ट बनाने की मांग भी जोर-शोर से उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता शिवलाल सारवान ने की जबकि संचालन सुनील कुमार द्वारा किया गया। इसके अलावा सुधीर कुमार, शिशराम बागड़ी, राजकुमार चावरिया, प्रीतम सिंह, पंकज किराड़, अत्तर सिंह, दयाराम मोरवाल, राजेश खनगवाल, जितेंद्र कुमार, मोहिंदर सिंह, टीनू प्रधान, प्रदीप बाल्मीकि, कमलेश डाबला सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे।