रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी, नगर पालिका धारूहेड़ा तथा पंचायती राज उपचुनाव चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने शस्त्र लाइसेंस धारकों को हथियार नजदीकी पुलिस थाना में जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि चुनाव आयोग ने चुनाव की घोषणा कर दी गई है तथा आगामी 10 मई को चुनाव होने हैं। चुनाव घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि जिन-जिन लोगों के पास लाइसेंसी हथियार हैं उन सभी के हथियारों को चुनाव से पहले संबंधित पुलिस थाने या गन हाउस में जमा करवाया जाना चाहिए।
जो लोग अपने लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही वह अशांति फैलाने में शामिल पाए गए तो उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे।