फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भगवान महावीर विद्यापीठ के विभिन्न पदों पर चुनाव 24 अगस्त को

Mon, 14 Jul 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भगवान महावीर विद्यापीठ के प्रधान, उप प्रधान, सचिव समेत अन्य पदों पर त्रिवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव 24 अगस्त को होंगे। इसको लेकर विद्यापीठ के सदस्यों की आम सभा बुलाई गई जिसमें सर्वसम्मति से उपक जैन पुत्र इंदरसेन जैन को मुख्य निर्वाचन अधिकारी और नितिन जैन पुत्र चुन्नीलाल जैन को सहायक निर्वाचन अधिकारी घोषित किया गया।
निर्वाचन अधिकारी ने 24 अगस्त को चुनाव कराने की घोषणा की। चुनाव लड़ने के इच्छुक सदस्य 18 व 19 जुलाई को जैन पब्लिक स्कूल स्थित चुनाव कार्यालय से नामांकन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी विवेक जैन ने बताया कि विद्यापीठ के चुनाव में पांच पदों एवं चार शासकीय निकाय सदस्यों के लिए नामांकन पत्र भरे जाएंगे। प्रधान, उप प्रधान, सचिव, सह-सचिव व प्रबंधक तथा कोषाध्यक्ष के लिए 7000 तथा सदस्यों के लिए 3500 रुपये शुल्क रखा गया है।
नामांकन पत्र 18 व 19 जुलाई को जैन पब्लिक स्कूल स्थित चुनाव कार्यालय से सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं। 24 जुलाई को भरे हुए आवेदन पत्र जमा कराए जाएंगे और इसी दिन नामांकन की छंटनी के बाद दोपहर दो बजे वैध प्रत्याशियों की सूची सूचना पट्ट पर लगा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति एक ही पद के लिए नामांकन भर सकेगा।

सहायक चुनाव अधिकारी नितिन जैन ने बताया कि 25 जुलाई को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्रों पर आपत्ति सुनी जाएगी। 26 जुलाई को कार्यालय में इसी समय नामांकन वापसी की जा सकेगी।
विज्ञापन

28 जुलाई को दोपहर एक बजे चुनाव चिह्न आबंटित करने के बाद दो बजे बाद प्रत्याशियों की सूची सूचना पट्ट पर लगा दी जाएगी। उपरोक्त पदों के लिए यदि आवश्यकता हुई तो 24 अगस्त को मतदान कराया जाएगा। मतदान स्कूल परिसर में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। इसके पश्चात मतगणना होगी और विजयी प्रत्याशियों की घोषणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी के द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें